रामचरित मानस में पीएचडी की उपाधि अर्जित करनेवाले डॉ. योगेश दुबे 'रामलीला' के मंच पर सम्मानित किए गए
रामचरित मानस में पीएचडी की उपाधि अर्जित करनेवाले डॉ. योगेश दुबे 'रामलीला' के मंच पर सम्मानित किए गए
* संवाददाता
बोरीवली : आदर्श रामलीला उप समिति-बोरीवली द्वारा रामलीला मैदान ( अजंता सिनेमा के समक्ष) आयोजित रामलीला के मंचन को देखने मुम्बई के एक से बढ़कर एक दिग्गज नागरिक पहुंच रहे हैँ और प्रभु श्री राम की सम्पूर्ण गाथा को रामलीला के माध्यम से देख जीवन को आलोकित और धन्य कर रहे हैं।
इस आयोजन के दौरान मुम्बई की ख्यातनाम हस्तियों को सम्मानित करने की परम्परा का आयोजन समिति पूरे मनोयोग से निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम रामलीला के आयोजक रामकृपाल उपाध्याय ने प्रख्यात समाजसेवी तथा संस्था उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे को रामनामी अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया ।

उल्लेखनीय है कि डॉ. योगश दुबे ने मुंबई विश्वविद्यालय से रामचरित मानस में ही पीएचडी की उपाधि भी अर्जित की है , जो रामभक्तों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की राह पर चलने के लिए प्रेरणास्पद है।

इस सत्कार समारोह के अवसर पर डॉ. योगेश दुबे के साथ श्रीकांत पांडे, एड. जे.पी. मिश्रा, हरिशंकर तिवारी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, पंडित कमलाशंकर मिश्रा, ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक मिश्रा तथा बी.एम. गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
