कांदिवली के रक्तदान शिविर में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

कांदिवली के रक्तदान शिविर में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

कांदिवली के रक्तदान शिविर में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

- कुल 75 रक्तबोतलों का हुआ संकलन

* संवाददाता
 
  कांदिवली : सौराथ वामा वृन्द के तत्वावधान में प्रीति वासा तथा उनकी उत्साही टीम द्वारा विशाल पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

   कांदिवली में महावीर नगर स्थित पावन धाम परिसर में आयोजित इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए और आयोजकों तथा रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों का हौंसला बढ़ाया। शिविर में कुल 75 रक्त बोतलों का संकलन हुआ।

  जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर रक्तदान करनेवाले सभी नागरिकों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर रक्तदान करते रहने की अपील भी की ताकि जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सके।