विठ्ठलवाड़ी में 6,66,666 श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ, श्री हनुमत यज्ञ व श्री महादेव रुद्राभिषेक यज्ञ का भव्य आयोजन
विठ्ठलवाड़ी में 6,66,666 श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ, श्री हनुमत यज्ञ व श्री महादेव रुद्राभिषेक यज्ञ का भव्य आयोजन
-डॉ. विजय पंडित के मार्गदर्शन में आयोजित यज्ञ श्रृंखला से भक्तिमय हुआ सम्पूर्ण परिसर
* संवाददाता
विठ्ठलवाड़ी : श्री हनुमान मंदिर परिवार समूह के संयोजक डॉ. विजय पंडित, किरण शुक्ला और बलराम मिश्रा के संयोजकत्व में विठ्ठलवाड़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर पर महंत श्याम बाबा गुरु हनुमान दास जी की निश्रा में देव पूजन, श्री विष्णु यज्ञ, श्री हनुमत यज्ञ और श्री महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस यज्ञ में लगभग 100 परिवारों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर 151 श्री हनुमान चालीसा पाठ और श्री सुंदरकांड का सामूहिक पठन भी पूर्ण श्रद्धा से किया गया।
इस आयोजन में आचार्य शिवमोहन पांडेय और ग्यारह विप्रवरों के सानिध्य में मुख्य यजमान नरेंद्र पंडित (सपत्नीक) ने गाय के 21 लीटर दूध से श्री रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर उत्तर भारतीय समाज के रामचंद्र पांडेय, शहाड निवासी मुरलीधर तिवारी, विश्वनाथ (नन्हें) दूबे, पूर्व शिक्षणाधिकारी रामचन्द्र पांडेय, प्रो. दिनेश सिंह, शोभनाथ मिश्रा, आई पी मिश्रा, दिनेश दूबे, अजय मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी, अभय मिश्रा, महादेव पंजाबी, डॉ. पद्मिनी कृष्णा, गोपाल दूबे, अरुण दूबे, विजय त्रिपाठी, सुनील कुकरेजा, श्रीचंद केसवानी, अमर पांडेय, हृदय पंडित तथा कुमार पंडित आदि मान्यवरों का सम्मान शॉल और यथार्थ गीता की पुस्तक प्रदान कर किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा पाठ करने वाले तपस्वी मुरलीधर तिवारी, डॉ. दीपनारायण शुक्ला, राधेश्याम अवस्थी, रामकुमार पराशर, विजय पंडित, किरण शुक्ला, रोहन शुक्ला, बलराम मिश्रा, सचिन मिश्रा, सच्चिदानंद पांडेय, अरविंद त्रिपाठी तथा रवि शुक्ला और तपस्विनी बहनों माधवी शुक्ला, माधवी पवार, उर्मिला सिंह, गायत्री मिश्रा, श्रुति शुक्ला, डॉ. पद्मिनी कृष्णा, प्रमिला शुक्ला का भी शाल और यथार्थ गीता की पुस्तक देकर सम्मान गया।

'सृजन' संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र पांडेय ने इस आयोजन के लिये डॉ. विजय पंडित, किरण शुक्ला और बलराम मिश्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विश्वनाथ ( नन्हें ) दूबे ने आयोजन के दौरान उपस्थित विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए अपने संस्कारों की रक्षा करने पर बल देने की बात की। उन्होंने कहा कि संस्था के संयोजक डॉ. विजय पंडित, किरण शुक्ला और बलराम मिश्रा का निकट भविष्य में 7,77,777 श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प जल्द से जल्द पूरा होगा। सभी विप्रवर साथ और सहयोग बनाये रखें ।
आयोजन के संयोजक बलराम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब तक श्री हनुमान मंदिर परिवार समूह द्वारा 23 लाख 30 हजार पाठ पूरा किया जा चुका है।
संयोजक किरण शुक्ला ने बताया कि उनकी भूमिका मंदिर के पुजारी की है। वो भक्तगणों द्वारा किये गए पाठ को श्री हनुमान जी के चरणों में समर्पित कर देते हैं।
अंत में संयोजक डॉ. विजय पंडित ने सभी तपस्वी भाई-बहनों सहित आचार्य शिवमोहन पांडेय और उपस्थित अन्य सभी मान्यवरों का आभार माना।
महंत श्यामबाबा गुरु हनुमान दास जी ने सभी से महाप्रसाद ग्रहण करके जाने का स्नेहिल आग्रह किया।
