आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन तथा फाउंडर ट्रस्टी डॉ. हरिश्चन्द्र एस. मिश्रा के जन्मदिन पर देश-विदेश के दिग्गज़ों ने दी अपनी शुभकामनाएं
आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन तथा फाउंडर ट्रस्टी डॉ. हरिश्चन्द्र एस. मिश्रा के जन्मदिन पर देश-विदेश के दिग्गज़ों ने दी अपनी शुभकामनाएं
* अमित मिश्रा
बोरीवली स्थित आदित्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन तथा फाउंडर ट्रस्टी सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. हरिश्चन्द्र एस. मिश्रा को उनके जन्मदिन पर मुम्बई के साथ-साथ पूरे देश और विदेश के अनेक शिक्षाविदों, राजनीतिक हस्तियों व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
"आशा ही वह स्तंभ है जो विश्व को थामता है" इस विश्वास की ज्योति जलाते हुए डॉ. हरिश्चन्द्र मिश्रा ने "श्री अमेया पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट" का गठन भी किया था। इसके माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी बहुमूल्य योगदान देने वाले संस्था के चेयरमैन डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि हमारी इस सेवाभावी संस्था का गठन राष्ट्र निर्माण के लिए सेवाएं प्रदान करने के मिशन के साथ किया गया है। इसके साथ ही आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की आधारशीला रखते वक्त भी तर्क और जुनून के साथ व्यक्तियों और समुदाय के विकास की हमारे संस्थान की भावना रही थी। हम मैनेजमेंट शिक्षा को सिर्फ वर्षों के लिए नहीं, बल्कि जीवन भर के समुचित सदुपयोग के लिए प्रदान करने में विश्वास करते आये हैं।
उन्होंने आगे कहा कि
जीने के सिर्फ दो तरीके हैं, एक यह कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा यह कि सब कुछ चमत्कार है। एआईएमएसआर मुंबई उप नगरों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान का एक मजबूत स्तंभ रहा है। अविश्वसनीय बुनियादी ढांचे, एक केंद्रित फैकल्टी समूह और जिज्ञासु छात्र भाईचारे के साथ एआईएमएसआर एक अनोखी शक्ति बन चुका है। हमारे संस्थान पर विश्वास करने वालों का इस अवसर पर विशेष आभार अवश्य मानूंगा।
अंत मे डॉ. हरिश्चंद्र मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देनेवाले सभी लोगों का भी आभार माना है। उन्होंने कहा कि शुभकामनाएं देनेवालों की संख्या सैकड़ों में रही है, ऐसे में किसी का नाम छूट न जाए इसलिए बिना नाम लिए सभी का मैं आभार प्रकट करता हूँ।
