BJP उत्तर मुम्बई जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े ने एक भव्य समारोह में पदभार किया ग्रहण

BJP उत्तर मुम्बई जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े ने एक भव्य समारोह में पदभार किया ग्रहण

BJP उत्तर मुम्बई जिलाध्यक्ष दीपक तावड़े ने एक भव्य समारोह में पदभार किया ग्रहण...

* अमित मिश्रा

 कांदिवली : भारतीय जनता पार्टी, उत्तर मुंबई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक (बाळा) तावडे ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए कार्यकर्ताओं में नव चेतना का संचार करते हुए एक भव्य समारोह में पदभार ग्रहण किया।

  कांदिवली के लोक कल्याण कार्यालय में हुए पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा पालकमंत्री-मुंबई उप-नगर एड. आशिष शेलार, उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय तथा पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर सहित अनेक पदाधिकारी और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।