लंबित विकास कार्यों पर चर्चा : म्हाडा के मुख्य अधिकारी संग विधायक मनिषा ताई चौधरी की बैठक

लंबित विकास कार्यों पर चर्चा : म्हाडा के मुख्य अधिकारी संग विधायक मनिषा ताई चौधरी की बैठक ...
* अमित मिश्रा
बांद्रा : दहिसर विधानसभा की कर्तव्यदक्ष विधायक मनिषा ताई चौधरी के मार्गदर्शन में दहिसर विधानसभा परिसर में म्हाडा द्वारा लंबित विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा करने और कार्यों को गति दिलाने के लिए बांद्रा- पूर्व स्थित म्हाडा कार्यालय में मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरेकर के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में दहिसर के अकबर मार्केट और म्हाडा कॉलोनी के पीछे स्थित मैदान से जुड़े मामलों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में विधायक मनिषा ताई चौधरी के साथ अमित सिंह (दहिसर पूर्व मंडल अध्यक्ष), अमित ठाकूर (वार्ड नंबर ६ के अध्यक्ष), निलेश देशमुख (वार्ड नंबर २ के अध्यक्ष), नवनीत सैनी और बिमल व्यास उपस्थित रहे।