'नरेंद्र फाउंडेशन' द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न 

'नरेंद्र फाउंडेशन' द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न 

'नरेंद्र फाउंडेशन' द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न 

* संवाददाता

   बोरीवली : बोरीवली की प्रसिद्ध संस्था 'नरेंद्र फाउंडेशन' के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन तथा सत्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

   प्रसिद्ध समाजसेवी व ख्यातनाम हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा बोरीवली ( पूर्व ) के कस्तूरबा मार्ग क्रमांक-4 पर आयोजित इस दीवाली स्नेह सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मुम्बई कांग्रेस की अध्यक्षा तथा सांसद वर्षा ताई गायकवाड़ ने किया।

   आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष एड. अशोक सुत्राले, जिलाध्यक्ष  राजपति यादव, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, शांताराम भावसार, सदा भाई चव्हाण, डॉ. किशोर सिंह, विनय पाटिल, कमलेश शेट्टी, आनंद दुबे, नानू सोढा, डॉ. शोभा शर्मा, डॉ. नमन शर्मा व अजय पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

   इस गीत, संगीत और नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम में सुप्रसिध्द गायिका ममता उपाध्याय तथा श्रुति झा ने अपनी खनकती हुई आवाज में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

  कार्यक्रम में सुपर स्टार डांसर पलक और मनोज मायकल तथा फ़िल्म कॉमेडियन सफिक रंगरेज ने भी अपने हुनर का जलवा बिखेरकर आयोजन में चार चांद लगा दिया। 

    इस आयोजन के दौरान संस्था द्वारा क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों तथा विशिष्ट नागरिकों का सत्कार भी किया गया।