महिला उन्नति संस्था ने नोएडा के जरूरतमंदों में बांटा कंबल,ऊनी कपड़े और जैकेट

महिला उन्नति संस्था ने नोएडा के जरूरतमंदों में बांटा कंबल,ऊनी कपड़े और जैकेट

महिला उन्नति संस्था ने नोएडा के जरूरतमंदों में बांटा कंबल,ऊनी कपड़े और जैकेट


* संवाददाता

      ग्रेटर नोएडा : कड़ाके की ठंड के कारण नागरिक परेशान हैं। ठंड से बचने के उपायों की जिन लोगों ने व्यवस्था नहीं की उनका तो  बुरा हाल है। विशेषतः समाज के निचले तबके के लोगों पर यह ठंड जैसे कहर ढ़ा रही है। ऐसे में नोएडा की प्रसिद्ध संस्था महिला उन्नति संस्था ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आई।

    संस्था की तरफ से नोएडा के सेक्टर 44 स्थित छलेरा में सैकड़ों जरूरत मंदों को ऊनी कपड़े, जैकेट तथा कंबल आदि का वितरण किया गया। यह सब पाकर जरूरतमंद नागरिकों के चेहरे खिल गए।

     इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉक्टर राहुल वर्मा,राष्ट्रीय सचिव अनिल भाटी ,गीता भाटी , नोएडा गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्ष रेणुबाला शर्मा ,नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह, रेहाना अल्वी, ऋतु भारद्वा तथा सीमा रावत सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।