Jai Shri Ganesh ... समाजसेविका दीपा पाटिल के निवास पर स्थापित श्री गणेश जी की दिव्य मूर्ति का दर्शन करने पहुंचीं विधायक मनिषा ताई चौधरी

Jai Shri Ganesh ...   समाजसेविका दीपा पाटिल के निवास पर स्थापित श्री गणेश जी की दिव्य मूर्ति का दर्शन करने पहुंचीं विधायक मनिषा ताई चौधरी

Jai Shri Ganesh ...

समाजसेविका दीपा पाटिल के निवास पर स्थापित श्री गणेश जी की दिव्य मूर्ति का दर्शन करने पहुंची विधायक मनिषा ताई चौधरी

* संवाददाता

  दहिसर : दहिसर की प्रसिद्ध समाजसेविका व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपा पाटिल के निवास स्थान पर भगवान श्री गणेश जी की दिव्य मूर्ति की स्थापना की गई है। अत्यंत आकर्षक व भक्तिमय माहौल में उत्तम सजावट के साथ स्थापित की गई इस मूर्ति का दर्शन करने के लिए दहिसर और बोरीवली सहित मुम्बई के कोने-कोने से दर्शनार्थी गणेश भक्त यहां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दहिसर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मनिषा ताई चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दीपा पाटिल के आवास पर श्री गणेश जी की मूर्ति का दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने मनोभाव से श्री की मूर्ति का दर्शन किया और दीपा पाटिल तथा उनके परिवार वालों को गणेशोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दीं ।

  इस अवसर पर विधायक मनिषा ताई चौधरी के साथ विधानसभा संयोजक अरविंद यादव और दहिसर- पश्चिम मंडल अध्यक्ष शशिकांत कदम भी उपस्थित रहे।