पालघर के सुन्दरम स्कूल में नशामुक्ति से जुड़ा जागरुकतापूर्ण आयोजन सम्पन्न

पालघर के सुन्दरम स्कूल में नशामुक्ति से जुड़ा जागरुकतापूर्ण आयोजन सम्पन्न

पालघर के सुन्दरम स्कूल में नशामुक्ति से जुड़ा जागरुकतापूर्ण आयोजन सम्पन्न

- हर विद्यार्थी का हो यही बयान नशामुक्त भारत अभियान : भारतेंदु

* संवाददाता

  पालघर : सुंदरम सेंट्रल स्कूल, पालघर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत विषय पर एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई प्रदर्शनी स्थापित की गई थी। यह प्रदर्शनी युवाओं और समाज को नशे से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करने हेतु तैयार की गई थी। 

  स्कूल के ट्रस्टी राम मणि त्रिपाठी जी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्ति के ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियान समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपयोगी कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
      स्कूल के प्रधानाचार्य अजी वर्गिस ने सभी आगंतुकों और आयोजकों का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

   कार्यक्रम में योग एवं संगीत निदेशक ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु ने एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय, माउंट आबू पर उन्होंने प्रवास कियाथा।  संयुक्त राष्ट्र (UNO) द्वारा 21 दिसंबर को 'विश्व ध्यान दिवस' (World Meditation Day) घोषित किया गया है।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी–ट्रांसपोर्ट विंग तथा श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में योगीराज भारत भूषण भारतेंदु एक अनोखे आध्यात्मिक संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेंगे।वे आंखों पर पट्टी बांधकर चलते वाहन में मेडिटेशन प्रदर्शन करेंगे, जिससे यह संदेश दिया जाएगा कि यदि मनुष्य प्रतिदिन थोड़ा समय ध्यान के लिए निकालता है तो वह निश्चिंत, निर्भीक और स्वस्थ जीवन जी सकता है। यह कार्यक्रम एक अनूठा, विश्वस्तरीय और प्रेरणादायक प्रस्तुतीकरण होगा, जिसमें केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्रीगण आदि भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना और ध्यान एवं योग के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक जीवन की ओर प्रेरित करना ।