श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन बोरीवली में 13 अप्रेल से

श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन बोरीवली में 13 अप्रेल से

श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन बोरीवली में 13 अप्रेल से...

* अमित मिश्रा

   बोरीवली : विश्व मानव कल्याण ट्रस्ट एवं झा परिवार (शारदा इस्टेट ) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मे शांति तथा लोक कल्याण के लिए
श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवशक्ति गायत्री महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन किया गया है। बोरीवली-पश्चिम के वजीरा नाका स्थित आचार्य नरेंद्र देव विद्या मंदिर प्रांगण में होने जा रहे इस भव्य और दिव्य आयोजन में व्यासपीठ पर ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक मिश्र होंगे।

   13 फरवरी को सायं 4/00 बजे से कलश यात्रा तथा श्रीमद् भागवत जी की पोथी शोभा यात्रा निकलेगी।    14 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से महायज्ञ मंडप प्रवेश ,देवी -देवताओं की वेदी पूजन, आवाहन ,प्रतिष्ठा ,रुद्राभिषेक, सहस्रार्चन, चंडी यज्ञ ,लक्ष्मी होम ,महामृत्युंजय होम ,नवग्रह शांति होम प्रति दिन दोपहर 12.30 तक होगा।
  द्वितीय सत्र में दोपहर 3/30 बजे से श्रीमद् भागवत कथा  आरम्भ होकर सांयकाल 6.30 बजे तक चलेगी।
  डॉ. अशोक मिश्र ने सभी कृष्ण भक्तों से आह्वान किया है कि 13 अप्रेल से 20 अप्रेल तक उक्त अवसर पर अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित उपस्थित रहकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हुए अपने जीवन को सार्थक और धन्य बनायें । 
   इस आयोजन की सफलता के लिए सुनील अमरकांत झा और अमित अमरकांत झा विशेष प्रयास कर रहे हैं।