वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
- परिजनों समेत शुभचिंतकों व पत्रकारों में हर्ष का माहौल
* जौनपुर संवाददाता
नई दिल्ली/सुइथाकला : देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों को उच्चतम सेवा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार व अढ़नपुर ग्राम निवासी वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' को नई दिल्ली के इंडिया हावीटेड सेंटर के गुलमोहर ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली।

गौरतलब हो कि इटली के प्रख्यात विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ सीयूएनइओ द्वारा भारत में जमैका दूतावास के हाई कमीशन जॉशन हॉल ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि डॉ विक गैफनी, रशियन दूतावास की अधिकारी एलिना बर्मन, श्रीलंका दूतावास के मंत्री काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन तथा नाइजीरियन दूतावास के कंसलटिंग डायरेक्टर कांगूना फिलिप के हाथों उक्त उपाधि श्री त्रिपाठी को प्रदान की गई। इस दौरान रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल और नागालैंड के पूर्व मंत्री डोसे सेमा ,केंद्रीय उप सचिव गृह सी.बी. तिवारी, डॉ. पी.के. राजपूत, कैडिला ग्रुप के वाइस चेयरमैन, ऑक्सफोर्ड ग्रुप के निदेशक डॉ. पुनीत द्विवेदी व डॉ. नेहा शर्मा समेत अनेक हस्तियां वहां मौजूद थीं।
श्री त्रिपाठी की इस उपलब्धि की जानकारी होते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों और स्थानीय पत्रकारों में हर्ष का माहौल छा गया। राज्य ब्यूरो के संतोष कुमार दीक्षित, डॉ. प्रदीप कुमार दूबे, राजेश चौबे, कमलेश त्रिपाठी, सन्तोष पाण्डेय, अजय पाण्डेय, आशुतोष दूबे आदि क्षेत्रीय पत्रकारों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
