एकता नगर में समाज कल्याण केन्द्र का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन

एकता नगर में समाज कल्याण केन्द्र का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन

एकता नगर में समाज कल्याण केन्द्र का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया उद्घाटन ....

- पहल चेरिटेबल ट्रस्ट महिलाओं को स्वरोजगार के लिए देगा प्रशिक्षण

* संवाददाता

   कांदिवली : उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की सांसद निधी से एकता नगर, कांदिवली (पश्चिम) में समाज कल्याण केन्द्र का निर्माण किया गया है। इस समाज कल्याण केन्द्र का उद्घाटन जनसेवक गोपाल शेट्टी ने  रिबिन काटकर किया।

    इसी समाज कल्याण केन्द्र में पहल फाउंडेशन की अध्यक्ष खुशी नायक के मार्गदर्शन में महिलाओं को सिलाई मशीन चलाने सहित अन्य लोकहितकारी विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाने की भी योजना है।

  इस समाज कल्याण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ वार्ड 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, चारकोप विधान सभा के मंडल अध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावडे तथा रविन्द्र नायक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।