बोरीवली में रामलीला के मंच पर समाजसेवी अजयराज पुरोहित का हुआ भव्य सत्कार

बोरीवली में रामलीला के मंच पर समाजसेवी अजयराज पुरोहित का हुआ भव्य सत्कार

बोरीवली में रामलीला के मंच पर समाजसेवी अजयराज पुरोहित का हुआ भव्य सत्कार

* संवाददाता

  बोरीवली : आदर्श रामलीला उप समिति-बोरीवली के तत्वावधान में रामलीला मैदान ( अजंता सिनेमा के समक्ष) में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला के मंचन का भव्य आयोजन किया गया है। इस रामलीला को देखने भारी संख्या में रामभक्त जुट रहे हैं। रामलीला के प्रसंग के उपरांत वहां उपस्थित रहनेवाले दिग्गजों को आयोजक सम्मानित करने की परंपरा का भी पूरे मनोयोग से निर्वहन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की शाम राजस्थान स्थित पोसीतरा ग्राम के मूल निवासी तथा मुम्बई के प्रख्यात व्यवसायी तथा समाजसेवी अजयराज जी पुरोहित का भी रामनामी, अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। उनका सत्कार मालेगांव बम विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर व अन्य लोगों को निर्दोष साबित कर बेदाग बरी कराने में सफल रहे एड.जे पी मिश्रा ने किया।

  इस अवसर पर रामलीला के आयोजक रामकृपाल उपाध्याय, बी. डी. सिंह ( पिपासा), हरीशंकर तिवारी तथा ज्योतिषाचार्य पंडित अशोक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।