भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित "पुष्पांजलि कार्यक्रम" में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित "पुष्पांजलि कार्यक्रम" में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
* संवाददाता
कांदिवली : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल की उपस्थिती में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्टता केंद्र, पश्चिम द्रुतगती मार्ग, आकुर्ली मेट्रो स्टेशन के समक्ष, कांदिवली-पूर्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल, विधान परिषद के विधायक प्रविण दरेकर , कांदिवली विधान सभा के विधायक अतुल भातखलकर, चारकोप विधान सभा के विधायक योगेश सागर , उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारीऔर कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
