कांदिवली में सर्वधर्मी और सर्व दलीय प्रार्थना-सभा में पहलगाम में मारे गए निष्पाप नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि!

कांदिवली में सर्वधर्मी और सर्व दलीय प्रार्थना-सभा में पहलगाम में मारे गए निष्पाप नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि!
- जनसेवक गोपाल शेट्टी सहित अनेक धर्म गुरुओं की उपस्थिति में शोक सभा
अमित मिश्रा
कांदिवली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर हमले में मारे गए निष्पाप नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांदिवली में सर्व धर्मी और सर्व दलीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
पंचशील प्रतिष्ठान ट्रस्ट की ओर से पूर्व मंत्री विजय (भाई) गिरकर के मार्गदर्शन में कांदिवली के समता क्रीडा भवन में आयोजित इस सर्व धर्मी और सर्वदलीय प्रार्थना सभा में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं ने उपस्थित रहकर उस दुःखद घटना में मारे गए पर्यटकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने अपनी बांह पर
काला फीता बांधकर उस दुःखद घटना पर शोक प्रकट किया।
इस प्रार्थना सभा में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ - साथ फादर एन्जोलो, बुद्ध भंते लामा, भंते कश्यप, बोहरा समाज के अमीन साहेब, शेख जुझरभाई बोरीवाला, जैन समाज के मुनिवर्य प.पू. पारिजात विजय महाराज, वैष्णव समाज के पूज्यपात १०८ श्री. गोपीशकुमार महाराज, सिख समाज के मनमोहन सिंह और सन्तोक सिंह उपस्थित थे। इन सभी ने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश में शांति, एकता और मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, शिवसेना विभागप्रमुख विशाखा मोर्ये, शाखाप्रमुख प्रकाश गिरी, कॉंग्रेस जिला उपाध्यक्ष मिलिंद शिर्के, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस की स्मिता बेंद्रे, पंचशील प्रतिष्ठान ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय बाविस्कर, पूर्व नगरसेवक दिपक (बाळा) तावडे, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, ॲड. प्रतिभा गिरकर सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सर्व धर्मीय व सर्व पक्षीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।