मुंबई उपनगरीय जिला मल्लखंब एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

मुंबई उपनगरीय जिला मल्लखंब एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न

मुंबई उपनगरीय जिला मल्लखंब एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न ...

-  मल्लखंब खेल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

- उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया गया सत्कार  

* अमित मिश्रा

  कांदिवली : मुंबई उपनगरीय जिला मल्लखंब एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक पोइसर जिमखाना, कांदिवली (पश्चिम) में आयोजित की गई। इस बैठक में मुंबई उप नगर के 100 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। बैठक में मल्लखंब खेल की प्रगति एवं आयोजन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने मल्लखम्ब खेल के महत्व को बढ़ाने के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये।

   बैठक के दौरान मल्लखंब खेलों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता गणेश देवरुखकर का सम्मान संघटन की तरफ से किया गया। इस अवसर पर  द्वितीय विश्व मल्लखंब टूर्नामेंट की विजेता जान्हवी जाधव और अक्षय तराल के साथ-साथ उप विजेता रूपाली गंगावणे को भी सम्मानित किया गया।

  इस वर्ष से, उप नगरीय संघ दत्ताराम दुदाम (शिव छत्रपति पुरस्कार विजेता) की स्मृति में 14 वर्ष की आयु के विराज आमरे और तन्वी दवणे को उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार देने की एक अनूठी पहल की गई। पुरस्कार के साथ 5,000 रुपये की नकद छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। सभी पुरस्कार श्रीमती प्रतिभाताई गिरकर( पूर्व नगरसेविका) द्वारा वितरित किया गया।
  अध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, सचिव आशीष देवल, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश देवरुखकर, पूर्व  कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र चेंबूरकर एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के मार्गदर्शन में ये आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।