मीरा रोड में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन : अनिल गलगली और महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन किया गया

मीरा रोड में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन : अनिल गलगली और महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन किया गया

मीरा रोड में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन : अनिल गलगली और महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन किया गया

* संवाददाता

    मीरा रोड : स्वरसंगम फाउंडेशन व उत्तर भारतीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कजरी महोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त समाजसेवी व संस्था अभियान के सचिव अमरजीत मिश्र,पूर्व नगरसेवक महेन्द्र सिंह चौहान, सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टीविस्ट अनिल गलगली, कजरी गायक ब्रृजेश सिंह, महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डाॅ शीतला प्रसाद दुबे, वरिष्ठ कवि- साहित्यकार हॄदयेश मयंक व हिन्दी भाषी समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति नें आयोजन को गरिमा प्रदान किया।

  आयोजन में बड़ी संख्या में नगर, उप-नगर के कवि , पत्रकार, अध्यापक व संगीत प्रेमियों नें कजरी गायन को खूब पसंद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान व अनिल गलगली का नागरिक अभिनन्दन किया गया। संस्था नें  अनिल गलगली का विरुंगला केन्द्र को वातानुकूलित कराने के प्रयास की सराहना की। मीरा भायंदर महानगर नगरपालिका की लगातार 27 वर्षों तक नगर सेवक रहते हुए सेवा करने के लिए वरिष्ठ नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनन्दन किया गया। दोनों संस्थाओं की ओर से धर्मेन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी व डाॅ. हरिप्रसाद राय ने अतिथियों का स्वागत व उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों का परिचय देवेंद्र पोरवाल करवाया।