वार्ड-10 में महायुति उम्मीदवार जितेंद्र पटेल की दमदार प्रचार यात्रा और जनसंवाद : नागरिकों का मिला उत्तम प्रतिसाद

-  विधायक मनिषा ताई चौधरी की उपस्थिती से कार्यकर्ताओं में नजर आया जोश

* अमित मिश्रा   

    बोरीवली : आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर, बोरीवली-पश्चिम के वार्ड क्रमांक 10 में महायुति (भाजपा-शिवसेना-रिपाई) के आधिकारिक उम्मीदवार जितेंद्र पटेल वार्ड के नागरिकों से संवाद साधने प्रचार यात्रा पर निकले और वार्ड के नागरिकों से सदिच्छा भेंट की। इस दौरान वार्ड के विभिन्न हिस्सों में घूमकर उन्होंने निवासियों से सीधा संवाद साधा। 

   इस अवसर पर महायुति उम्मीदवार के साथ जनसंवाद प्रचार यात्रा में शामिल हुई दहिसर विधानसभा की तेजतर्रार विधायक मनिषा ताई चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "दहिसर की सर्वांगीण प्रगति के लिए और वार्ड 10 में नागरिकों की समस्याएं हल करने के लिए महायुति कटिबद्ध है। नागरिकों का पदयात्रा के दौरान मिले असीम स्नेह और आशीर्वाद में महायुति उम्मीदवार की जीत नजर आ रही है।

   महायुति उम्मीदवार जितेंद्र पटेल की इस प्रचार यात्रा में विधायक मनिषा ताई चौधरी के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष शशिकान्त कदम तथा वार्ड अध्यक्ष कुश ढेबर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।