झांसी की रानी लक्ष्मीबाई उद्यान के समक्ष स्थित तालाब में दो मौतों से व्यथित सांसद गोपाल शेट्टी अब एक्शन मोड पर !

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई उद्यान के समक्ष स्थित तालाब में दो मौतों से व्यथित सांसद गोपाल शेट्टी अब एक्शन मोड पर !

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई उद्यान के समक्ष स्थित तालाब में दो मौतों से व्यथित सांसद गोपाल शेट्टी अब एक्शन मोड पर !

_उद्यान के गेट पर भाजपा का जन जागृति अभियान 2 नवंबर को

_ मनपा की  लापरवाही और गलत नीतियों का निषेध करने के साथ-साथ जन जागृति का होगा पूर्ण प्रयास

_तालाब पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा  व्यवस्था नहीं होने से सांसद शेट्टी बेहद खफा

* अमित मिश्रा 


    बोरीवली : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई उद्यान, लिंक रोड (बोरीवली पश्चिम) के समक्ष स्थित तालाब में 1 वर्ष के भीतर दो लोगों की मौत से व्यथित हुए उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने शोक और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है ।

     सांसद गोपाल शेट्टी के अनुसार इस संदर्भ में अब जन जागृति अभियान की शुरुआत होनी बेहद आवश्यक लग रही है क्योंकि आरटीआई कार्यकर्ताओं के प्रयास के कारण  न्यायालय के आदेश से निर्मित तालाब की मुंबई महानगरपालिका द्वारा अनदेखी , लापरवाही और गलत नीतियों  के चलते ऐसी गंभीर दुर्घटनाएं होनी जारी हैं। समय समय पर इस मामले किलो प्रशासन के संज्ञान में मैं लाता रहा, पर मनपा जैसे थे वाले अंदाज में ही रही। इसलिए अब इसका जनता के हित में खुलकर निषेध करने के लिए भाजपा को आगे आना पड़ रहा है ।

       सांसद गोपाल शेट्टी ने आगे बताया कि इस मामले को लेकर गुरुवार 2 नवंबर को सुबह 9 बजे से रानी लक्ष्मीबाई उद्यान गेट , लिंक रोड बोरीवली पश्चिम पर जन जागृति अभियान छेड़ा जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी भारी संख्या में शामिल होंगे।
    इस निषेध सभा तथा जन जागृति अभियान के आयोजन के लिए उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के साथ-साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, बाबा सिंह , दिलीप पंडित, निखील व्यास , बोरीवली मंडल के सुरेंद्र गुप्ता तथा दहिसर मंडल के अध्यक्ष अरविंद यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से क्रियाशील हो चुके हैं।