'भारत गाथा' पत्रिका का लोकार्पण 

 'भारत गाथा' पत्रिका का लोकार्पण 

 'भारत गाथा' पत्रिका का लोकार्पण 

* संवाददाता

       मुंबई : आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हाल ही में कुर्ला पश्चिम स्थित DRV News कार्यालय में प्रभाकर राय संपादित 'भारत गाथा' पत्रिका का लोकार्पण संपन्न हुआ।

   लोकसंग्रह पब्लिकेशन प्रा. लिमिटेड द्वारा प्रकाशित भारत गाथा के संपादक प्रभाकर अनंत राय ने इस पत्रिका के प्रकाशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। श्री राय ने कहा कि शहीद परिवार के घर पर यह पत्रिका हम निःशुल्क भेजेंगे।

   इस मौके पर  मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज नाथानी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, कुर्ला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र होवाले, समाजसेवक किरण दामले, डॉ. दीपनारायण शुक्ला तथा अमर पटवर्धन ने अपने विचार व्यक्त किए।

   कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने भारत का इतिहास व उसकी महत्वता को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    इस मौके पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह कौशिक, प्रकाश चौधरी, गणेश चिकने, गणेश शेलके, राजा सालवे, वेंकट बोद्दुल, कपिल खरवार, दत्ता कांबले तथा शैलेंद्र सावंत सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
      कार्यक्रम का बेहतरीन सूत्रसंचालन चेतन कोरगांवकर ने किया।