भारत विकास परिषद-विलेपार्ले शाखा को मिला 'सर्वश्रेष्ठ शाखा" का पुरस्कार

भारत विकास परिषद-विलेपार्ले शाखा को मिला 'सर्वश्रेष्ठ शाखा" का पुरस्कार

 भारत विकास परिषद-विलेपार्ले शाखा को मिला 'सर्वश्रेष्ठ शाखा" का पुरस्कार

* संवाददाता

  मुम्बई : भारत विकास परिषद- विलेपार्ले शाखा को भारत विकास परिषद- मुंबई प्रांत द्वारा आज मुम्बई की 'सर्वश्रेष्ठ शाखा' का पुरस्कार प्रदान किया गया।

  22 शाखाओं वाली संस्था भारत विकास परिषद - मुम्बई प्रान्त की ओर से यह सम्मान विलेपार्ले शाखा को लगातार दूसरे वर्ष प्रदान किया गया है। 
 बता दें कि पिछले दो वर्षों से भारत विकास परिषद- विलेपार्ले शाखा के अध्यक्ष के रूप में पूर्व एसीपी अविनाश धर्माधिकारी इस संस्था को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

   अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी ने बताया कि हमारी शाखा ने पिछले वर्ष पूरे पश्चिमी क्षेत्र विभाग जिसमें गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य शामिल हैं, सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार जीता था। आज के इस पुरस्कार के कारण इस वर्ष भी पश्चिमी क्षेत्रीय विभाग में सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने की हमारी शाखा के लिए  संभावना बढ़ गईं हैं।