सायबर क्राइम की एसएचओ रीता यादव को महिला उन्नति संस्था ने प्रदान किया "नारी शक्ति सम्मान"

सायबर क्राइम की एसएचओ रीता यादव को महिला उन्नति संस्था ने प्रदान किया "नारी शक्ति सम्मान"

  सायबर क्राइम की एसएचओ रीता यादव को महिला उन्नति संस्था ने प्रदान किया "नारी शक्ति सम्मान"

* नोएडा संवाददाता

      नोएडा : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था  द्वारा चलाए जा रहे सम्मान एवं जागरूकता  कार्यक्रम के अंतर्गत आज  गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा  नोएडा की सायबर क्राइम विभाग की महिला एसएचओ (SHO) रीता यादव को "नारी शक्ति सम्मान" देकर सम्मानित किया गया।

     मीडिया प्रभारी बंदना झा ने बताया कि संस्था द्वारा 1 मार्च से 17 मार्च 2023 तक चलने वाले सम्मान एवम जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत आज जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा द्वारा साइबर क्राइम एसएचओ नोएडा रीता यादव को नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया है।

   सम्मान प्राप्त होने के उपरांत एसएचओ रीता यादव  ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है । महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं ।

    इस अवसर पर संस्था की नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह तथा नोएडा देहात की अध्यक्ष पूजा अवाना भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।