बोरीवली में रक्तदान शिविर के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी..
बोरीवली में रक्तदान शिविर के आयोजन में पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी..
* संवाददाता
बोरीवली : ओमप्रकाश प्रतिष्ठान के तत्वावधान में बोरीवली-पूर्व के गीता भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने रक्तदाताओं और आयोजकों का हौंसला बढ़ाया ।

प्रशान्त पुजारी द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संकलित किया गया। इस अवसर पर सभी रक्त दाताओं को जनसेवक गोपाल शेट्टी ने सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका सत्कार किया और सबको संबोधित करते हुए रक्तदान जैसा महादान नियमित करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेरे साथ मयूर ओवरसीयर तथा भाजपा महामन्त्री सुरेंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
