Jaunpur में संस्कृति, संस्कार और संगीत पर आधारित कार्यक्रम का सफल आयोजन

Jaunpur में संस्कृति, संस्कार और संगीत पर आधारित कार्यक्रम का सफल आयोजन

Jaunpur में संस्कृति, संस्कार और संगीत पर आधारित कार्यक्रम का सफल आयोजन

* जौनपुर संवाददाता

   जौनपुर : वर्गों इंटरनेशनल स्कूल, बदलापुर, जौनपुर में
योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक-श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर- महाराष्ट्र ) के प्रेरणापूर्ण मार्गदर्शन में संस्कृति, संस्कार और संगीत पर आधारित भव्य कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। विशेषतः हर हांथ बांसुरी हर सांस बांसुरी मुहिम के अंतर्गत योगीराज के बांसुरी वादन ने सभी का मन मोह लिया। अंत में माउथ ऑर्गन द्वारा राष्ट्र गान की प्रस्तुति भी अदभुत रही ।

   इस कार्यक्रम में बच्चों ने योगाभ्यास, संगीत साधना और संस्कारों की महत्ता को सीखा तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शपथ ली। आयोजन में बच्चों को बांसुरी का भी वितरण किया गया।
  कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अश्विनी तिवारी, शुभम पांडे, पत्रकार अर्जुन शर्मा, संगीताचार्य सुधीर सिंह 'मुन्ना' और विद्यालय प्रबंधक अनुपम सिंह द्वारा किया गया।

  विद्यालय परिवार एवं श्री हरि नारायण सेवा संस्थान ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे प्रेरणादायक और संस्कारयुक्त कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

  सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुधीर सिंह 'मुन्ना' ने अत्यंत सराहनीय और प्रभावी ढंग से किया।