RPF के वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों जवानों ने किया "सामूहिक योग" और बांसुरी की धुन पर ध्यान
![RPF के वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों जवानों ने किया "सामूहिक योग" और बांसुरी की धुन पर ध्यान](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2025/02/image_750x_67a9cffc61f4c.jpg)
RPF के वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों जवानों ने किया "सामूहिक योग" और बांसुरी की धुन पर ध्यान
- स्वस्थ और शतायु रहना सबका जन्मसिद्ध अधिकार : योगीराज भारत भूषण भारतेंदु
* संवाददाता
मुंबई, 10 फरवरी 2025 : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा रेलवे पुलिस क्वार्टर्स, पंतनगर, नवरंग हाल घाटकोपर (पूर्व) में आज एक भव्य योग एवं बांसुरी वादन सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का स्वागत कर उनके सानिध्य में सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त रवींद्र शिसवे व एसीपी ज्ञानेश्वर गणोरे के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक शिवाजी निकम , राखीव पुलिस निरीक्षक संजय खेडेकर, राखीव पुलिस उप निरीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण की देखरेख में संपन्न हुआ।
योगीराज भारत भूषण भारतेंदु के सानिध्य में बांसुरी वादन के साथ ध्यान, स्वास प्रवास की सही तकनीक बताई गई और अंत में प्रस्तुत ब्यूटी योगा लोगों को सबसे अच्छा लगा। आयोजन में जवानों को योग एवं प्राणायाम का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व समझाया गया।
विशेष सत्र में श्वसन शक्ति और मानसिक स्थिरता बढ़ाने का अभ्यास किया गया तथा बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का साधन है। पुलिस बल का जीवन अत्यधिक तनावपूर्ण होता है, ऐसे में योग और बांसुरी वादन मानसिक शांति और ऊर्जावान जीवन प्रदान करने के सर्वोत्तम उपाय हैं।
पुलिस आयुक्त रवींद्र शिसवे ने इस तरह के कार्यक्रम कराने पर बल दिया ।
एसीपी ज्ञानेश्वर गणोरे ने कहा कि, "योग और बांसुरी वादन ने एक नई ऊर्जा दी है। हम इसे नियमित रूप से अपनाने की कोशिश करेंगे।"
पुलिस निरीक्षक शिवाजी निकम ने इस आयोजन को "अनुभव से परे" बताते हुए जवानों को योग को दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया ।
सभी जवानों और अधिकारियों ने नियमित योग करने का इस अवसर पर संकल्प लिया और इसे अपनी ड्यूटी लाइफ में शामिल करने का प्रण भी लिया ।
आयोजन में मकरंद उपाध्याय, राम मणि त्रिपाठी,अर्जुन शितोले आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उप निरीक्षक गणेश बोरोकार ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्टगान के साथ हुआ।