जम्मू-कश्मीर के प्रोफेशनल्स द्वारा मुंबई में “J&K Royals” सहायता पहल की शुरूआत

जम्मू-कश्मीर के प्रोफेशनल्स द्वारा मुंबई में “J&K Royals” सहायता पहल की शुरूआत

जम्मू-कश्मीर के प्रोफेशनल्स द्वारा मुंबई में “J&K Royals” सहायता पहल की शुरूआत

* संवाददाता

  मुंबई, 12 जुलाई 2025: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में नई ज़िन्दगी की तलाश कर रहे जम्मू-कश्मीर (J&K) के निवासियों के लिए एक उत्साहजनक विकास के तहत, लगभग 15 कश्मीरी प्रोफेशनल्स के एक समूह ने “J&K Royals” नामक एक अनूठी सहायता पहल की शुरूआत की है।

यह समूह एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में गठित हुआ है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर से मुंबई आने वाले नए लोगों, विशेषकर छात्रों, नौकरी तलाशने वालों और बेहतर शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश में अपने परिवारों के साथ मुंबई में बसने वालों के लिए एक सहायता नेटवर्क के रूप में कार्य करना है।

उद्देश्य के साथ स्थापना-

इस पहल का नेतृत्व अजय कौल सरस्वत कर रहे हैं, जो पेशे से मीडिया प्रोफेशनल और भाजपा, जम्मू-कश्मीर विभाग, उत्तर मुंबई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस संगठन की कल्पना अपने जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक व्यावहारिक सहायता प्रणाली के रूप में की है, जो महानगर में बसने आ रहे हैं।

  अजय कौल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “नई जगह पर ज़िन्दगी की शुरूआत करना अधिकांश  लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हम खुद इस दौर से गुज़रे हैं, इसलिए अब हम दूसरों की मदद का हाथ बढ़ाना चाहते हैं,” 

विविध और अनुभवी सदस्यता-

यह समूह मीडिया, व्यापार, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, आईटी, मनोरंजन, सरकारी सेवा और अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों को एक मंच पर लाता है। अजय कौल सरस्वत ने बताया कि निकट भविष्य में इस टीम का विस्तार किया जाएगा, ताकि जम्मू-कश्मीर के और अधिक लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके।

अधिक जानकारी के लिए अथवा इस पहल से जुड़ने के लिए इच्छुक लोग निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:

_अशोक थुसू
महामंत्री, भाजपा जम्मू-कश्मीर विभाग

_अजय कौल सरस्वत
अध्यक्ष, भाजपा जम्मू-कश्मीर विभाग, उत्तर मुंबई