BJP महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे के निवास स्थान पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ

BJP महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे के निवास स्थान पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ

BJP महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे के निवास स्थान पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ ....

* संवादददाता

    मीरा रोड :  भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे तथा पूर्व नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे ने अपने न्यू गोल्डन नेस्ट, मीरा रोड स्थित निवास स्थान पर रुद्राभिषेक,श्री सत्यनारायण महापूजा एवं भजन संध्या का आयोजन किया।

   इस अवसर पर पूर्व में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रहे भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, जिला सचिव कमलेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अमर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, शिवसेना के प्रवक्ता बृजेश तिवारी,राजकुमार मिश्रा,बाबूलाल शर्मा,आर एस यादव,पत्रकार महेंद्र पांडे,विनय दुबे तथा अनिल उपाध्याय  उपस्थित रहे।       

     इस अवसर पर सम्पन्न भजन संध्या में श्री रामायण मित्र मंडल के अध्यक्ष रवींद्र तिवारी, महासचिव विनोद तिवारी एवं साथियों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर वहाँ एकत्रित भगवान महादेव के भक्तों का मन मोह लिया।

    इस पुनीत अवसर पर शैलेश पांडे के कहा कि परम पिता परमेश्वर भगवान शिव की आराधना के लिए पवित्र श्रावण  मास का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। भगवान शिव अत्यंत दयालु और सचमुच भोलेनाथ हैं।  वे अपने सभी भक्तों की मनोकामना को शीघ्र पूर्ण करते हैं।उनकी भक्ति से मन शांत और जीवन सांस्कारित रहता है। आयोजन के अंत में शैलेश पांडे ने सभी उपस्थित सहीव भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।