WOW ICONIC AWARD से सम्मानित हुईं समाजसेविका इरम फरीदी

WOW ICONIC AWARD से सम्मानित हुईं समाजसेविका इरम फरीदी

WOW ICONIC AWARD से सम्मानित हुईं समाजसेविका इरम फरीदी ...

* बॉलीवुड रिपोर्टर

            मुंबई :  Wow आइकोनिक अवार्ड का मुंबई में भव्य आयोजन किया गया जिसमे कई उद्योगपति, समाजसेवी  बिज़नेस मैन और फ़िल्म जगत की अनेकों शख्सियतों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में समाजसेविका इरम फरीदी को भी ये प्रतिष्ठित अवार्ड देकर सम्मानित किया।

    ज्ञातव्य है कि इरमफरीदी ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। उस मुहिम मे हजारों लोगो को उन्होने अपना हस्ताक्षर करना सिखाया। इरम फरीदी के इस अभियान में उनकी मेहनत खूब रंग लाई इरम फरीदी ने कई अच्छे काम किए जिसके चलते कल उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया। वे एक फिल्म निर्मात्री भी हैं। उन्होंने अवॉर्ड शो में संदीप सोपारकर के साथ एक बढ़िया परफॉर्मेंस भी दिया।

   मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली इरम फरीदी आज मुंबई के फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका गहरा ताल्लुक आज भी है। उनके मन में गरीबी अमीरी का कोई भेदभाव नहीं है एक समान से सब को सम्मान दिया करती हैं। गरीबों की मदद के लिए वे बिल्कुल पीछे नहीं हटती, शायद यही वजह है पिछले कई सालों से उन्हें तमाम अवार्ड मिलते आ रहे हैं।

  मीडिया से बातचीत करते हुए इरम फरीदी ने बताया कि इस इज्जत को पाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है।कार्यक्रम की आयोजक शोभा ने भी जमकर इरम फरीदी सहित तमाम लोगों की तारीफ की।