भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता के खिलाफ विनय आनंद ने अपनी आवाज की बुलंद...

भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता के खिलाफ विनय आनंद ने अपनी आवाज की बुलंद...

भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता के खिलाफ विनय आनंद ने अपनी आवाज की बुलंद...


* भोजपुरिया रिपोर्टर

    भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विनय आनंद ने भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। उन्होंने कुछ सिंगर्स और कलाकारों को चेतावनी दी है कि अश्लीलता और डबल मीनिंग वाले डायलॉग्स के माध्यम से भोजपुरी फिल्म उद्योग की गरिमा को गिराने का काम न करें। 
लिंकः
 https://www.facebook.com/share/p/6Y3cVWU6DNmGP6oc/?mibextid=qi2Omg

  विनय आनंद ने कहा कि , "यह लोग मेहनत करना नहीं चाहते, शॉर्टकट का रास्ता अपना रहे हैं। हमें आश्चर्य है कि ये लोग भोजपुरी फिल्मों की पहचान को गंदा कर रहे हैं। ये लोग बहुत ही अश्लील हरकतें कर रहे हैं। कब सुधरेंगे ये लोग?"
 विनय आनंद, जो बॉलीवुड स्टार गोविंदा के भांजे हैं, वे अनेक भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे वर्तमान में बॉलीवुड फिल्म "मकान" में व्यस्त हैं।
   अभिनेता के इस बयान से उठेगा विचार और उम्मीद है कि फिल्म उद्योग के सभी सदस्य अश्लीलता को कम करने की दिशा में कदम उठाएंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए, भोजपुरी फिल्म उद्योग को और भी उन्नति की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है।