आनंदवन सत्संग मंडल आयोजित ज्ञान यज्ञ में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

आनंदवन सत्संग मंडल आयोजित ज्ञान यज्ञ में जनसेवक गोपाल शेट्टी ने की शिरकत
* संवाददाता
कांदिवली : आनंदवन सत्संग मंडल द्वारा 61 वां ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन आनंदवन आश्रम, स्वामी विवेकानंद रोड, कांदिवली- पश्चिम में किया गया।
इस आयोजन में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और उपस्थित आध्यात्मिक गुरूओं, साधु- संतों तथा नागरिकों को संबोधित किया।
जनसेवक गोपाल शेट्टी ने दिव्य सनातन धर्म की अपार महिमा का उल्लेख करते हुए अध्यात्म और हिंदुत्व विषय पर अपने ओजस्वी विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ हर्षद भाई शाह तथा अविनाश गुजर सहित उत्तर मुम्बई के अनेक दिग्गज महानुभाव उपस्थित थे।