भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह की हुई नियुक्ति ...

* संवाददाता

         मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया।

  ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों कृपाशंकर सिंह को मोदी@9 जनसंपर्क अभियान का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया था।उत्तर भारतीय समाज के बीच कृपाशंकर की गहरी पैठ और परंपरागत अच्छे रिश्ते और प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

   कृपाशंकर की छवि हमेशा से कद्दावर उत्तर भारतीय नेता के रूप में रही है। उन्होंने हमेशा उत्तर भारतीय समाज के हितों और समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी आवाज उठाई है। कोरोना संकटकाल में प्रवासी उत्तर भारतीयों की सुविधाओं के लिए उन्होंने जिस तरह से जमीनी स्तर पर काम किया, उसके चलते उनकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई थी।

   इस बारे में पूछे जाने पर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरे मनोयोग के साथ निर्वहन करेंगे। उत्तर भारतीय समाज को बीजेपी से जोड़ने की दिशा में वे हर संभव प्रयास करेंगे।