जय बालाजी गौ सेवा समिति-पोसीतरा द्वारा "गौशाला डाक्यूमेंट्री लॉन्चिंग समारोह" का आयोजन 30 जनवरी को...

जय बालाजी गौ सेवा समिति-पोसीतरा द्वारा "गौशाला डाक्यूमेंट्री लॉन्चिंग समारोह" का आयोजन 30 जनवरी को...

जय बालाजी गौ सेवा समिति-पोसीतरा द्वारा "गौशाला डाक्यूमेंट्री लॉन्चिंग समारोह" का आयोजन 30 जनवरी को...

* अमित मिश्रा

   सिरोही (राजस्थान) : जय बालाजी गौ सेवा समिति - पोसीतरा के तत्वावधान में 'गौशाला डाक्यूमेंट्री लॉन्चिंग समारोह' का भव्य आयोजन किया गया है।

  इस संस्था के संरक्षक तथा लॉन्चिंग समारोह के संयोजक अजयराज जी पुरोहित ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को दोपहर 2 बजे से बालाजी गौशाला प्रांगण-पोसीतरा में यह आयोजन सम्पन्न होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेवदर के विधायक मोतीराम कोली उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी भारतीय जनता पार्टी की सिरोही जिलाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी।  

  अजय राज पुरोहित ने आगे बताया कि इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में केवल बाग-सिरोड़ी के प्रकाशचंद्र भंडारी तथा पोसीतरा के नटवरलाल पुरोहित की गरिमामय उपस्थिती आयोजन की शोभा बढ़ाएगी। इनके साथ-साथ विशेष आमंत्रित के रूप में कानाराम चौधरी,राजूभाई पुरोहित, भवानी सिंह देवड़ा, नटवरलाल रावल, दिपेंद्रसिंह देवड़ा, मोटाराम चौधरी, गणपतसिंह देवड़ा, रणछोड़ राम पुरोहित, दरजिंग पुरोहित, लक्ष्मण सिंह चौपावत, चिमन भाई शुक्ला, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, नरसा राम चौधरी ,मदन सिंह देवड़ा, दिनेश प्रजापत, महेंद्र मेघवाल, डायालाल दवे, बी.टी.पुरोहित, मफतलाल माली तथा देवाराम पुरोहित उपस्थित रहेंगे।