नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने भजन संध्या का किया आयोजन...

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने भजन संध्या का किया आयोजन...

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने भजन संध्या का किया आयोजन...

* संवाददाता

       मुंबई :  साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन का संचालन संस्था की सक्रिय सदस्य सीमा पांडे नयन ने किया।

    संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,सह-संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर ने किया था। आमंत्रित देवी भक्त साहित्यकारों एवं गीतकारों में जौनपुर उत्तर प्रदेश से रविंद्र कुमार शर्मा दीप, कल्लू राम स्नेही, प्रमोद कुमार प्रेमी,कासगंज से शिवम भारद्वाज अश्क, सुल्तानपुर से देवेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू, हल्द्वानी उत्तराखंड से ललित भट्ट एवं रांची झारखंड से रंजना बरियार मुख्य रूप से उपस्थित थी। उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं गीतकारों ने अपने गीतों से फेसबुक लाइव से जुड़े श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

   कार्यक्रम के अंत में सीमा नयन ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। संस्था द्वारा सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।