महाराष्ट्र के नव नियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस से डॉ. योगेश दुबे ने की मुलाकात 

महाराष्ट्र के नव नियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस से डॉ. योगेश दुबे ने की मुलाकात 

महाराष्ट्र के नव नियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस से डॉ. योगेश दुबे ने की मुलाकात 

सदीक्षा भेंट के दौरान अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा ...

* विशेष संवाददाता

         मुंबई : प्रख्यात संस्था भारतीय विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय दिव्यांग जन पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवी और प्रखर वक्ता डॉ. योगेश दुबे ने आज महाराष्ट्र के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. योगेश दुबे ने संस्था की तरफ से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

  महामहिम राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात के डॉक्टर दूबे ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र के नए राज्यपाल अत्यंत सुलझे हुए विद्वान व्यक्ति हैं। यकीनन महाराष्ट्र के लिए वे एक अच्छे राज्यपाल साबित होंगे।

    महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस ने डॉ. योगेश दुबे द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं ।