नेशनल पार्क और आरे कॉलोनी परिसर के तालाबों पर धार्मिक आयोजनों की छूट की मांग लेकर साँसद गोपाल शेट्टी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटिल संग की बैठक

* अमित मिश्रा

    बोरीवली : गोरेगाँव के आरे कॉलोनी और बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क परिसर के तालाबों पर लोक आस्था से जुड़े धार्मिक आयोजनों पर लगी रोक से त्रस्त नागरिकों की सुविधा के लिए उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी लगातार प्रयत्नशील रहे हैं। इस संदर्भ में विभिन्न सरकारी विभागों से आवश्यक पत्र व्यवहार और उच्च अधिकारियों संग लगातार संयुक्त बैठकें करने से लेकर जनता की आवाज महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों तक उन्होंने पहुंचाई । सांसद गोपाल शेट्टी ने उपरोक्त सभी तालाबों पर गणपति मूर्ति विसर्जन , देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने देने के साथ-साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की जन आस्था से जुड़े पावन पर्व छठ पूजा जैसी धार्मिक गतिविधि पर से रोक हटाने का आग्रह किया।

  अब ताजा मामले में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी  दुग्ध व पशु संवर्धन कैबिनेट मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटिल संग मंत्रालय में बैठक कर पुनः अपना आग्रह दोहराया। साथ ही उन्हें एक पत्र भी सौंपा।

   इस बैठक में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक योगेश सागर , प्रशासकीय अधिकारी तुकाराम मुंडे , सौ. अश्विनी भिड़े , विश्वास शंकरवार, आरे सीईओ वाघचौरे , जिला अध्यक्ष गणेश खणकर,  भाजपा नेता आर यू सिंह , उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा , मुंबई सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा व यूनुस खान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे I 
   बैठक में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान व आरे कॉलोनी परिसर के तालाबों पर छठ पूजा की अनुमति देने के साथ-साथ आने वाले वर्ष में गणपति मूर्ति विसर्जन तथा दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन हो सके इस पर व्यापक चर्चा हुई I