उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा-भायंदर के पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह को समाजसेवी बी.डी. सिंह ने किया सम्मानित

उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा-भायंदर के पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह को समाजसेवी बी.डी. सिंह ने किया सम्मानित

उत्तर भारतीय मोर्चा मीरा-भायंदर के पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह को समाजसेवी बी.डी. सिंह ने किया सम्मानित

_ सुरेश सिंह की इस पद पर पुनर्नियुक्ति से उत्तर भारतीय समाज में प्रसन्नता की लहर

_ मीरा भायंदर के साथ-साथ मुंबई और ठाणे के नागरिकों ने भी सुरेश सिंह को दी बधाई

* अमित मिश्रा

      मीरा रोड : मीरा-भायंदर भाजपा के तेजतर्रार नेता, प्रखर वक्ता और ख्यातनाम व्यवसायी सुरेश सिंह को एक बार पुनः उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा-भायंदर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बोरीवली के वरिष्ठ समाजसेवी बी.डी. सिंह ( पिपासा ) ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी है। 

   पुनर्नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह को अपनी ओर से तथा सम्पूर्ण उत्तर भारतीय समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवी बी.डी. सिंह ने सुरेश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सम्मानित किया ।

     बता दें कि सुरेश सिंह को दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने से स्थानीय उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर स्पष्ट देखी जा रही है। मीरा भायंदर भाजपा के नव नियुक्त  जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा के इस ठोस और सटीक निर्णय की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

   भाजपा नेता सुरेश सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें प्रदान जानेवाली सभी जिम्मेदारियों का वे पूरे मनोयोग से निर्वहन करेंगे। पार्टी की विचारधारा और उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को पहले की ही तरह उत्तर भारतीयों के बीच पहुंचाने और उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम वे लगातार जारी रखेंगे । 

     उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दिए जाने पर बोरीवली के प्रख्यात व्यवसायी और वरिष्ठ समाजसेवी बी. डी. सिंह, रविशंकर सिंह, कृष्णा ब्रह्मदेव सिंह के साथ साथ वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, एड. डी. के. पाण्डेय, कमलेश दुबे, पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक विजय राय, रमेश मिश्र, सुशील दुबे, ओमप्रकाश सिंह, राजेश मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र पाण्डेय, एड. प्रथमेश शुक्ल, संदीप तिवारी, घनश्याम दुबे, अनिल सिंह, संजय मिश्र, प्रतिभा अनिल सिंह, अजीत उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, उमाशंकर सिंह, रामानंद पाण्डेय, मनीष मिश्र, एडवोकेट मनीष तिवारी, रवि तिवारी, राजकुमार सिंह, जे.पी. सिंह  तथा गौरीशंकर पाण्डेय समेत अनेक प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने भी सुरेश सिंह की पुनर्नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।