MODI@20 : पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

MODI@20 : पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

MODI@20 : पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सांसद श्री गोपाल शेट्टी

* अमित मिश्रा

         अपना सम्पूर्ण जीवन देश और लोककल्याण के लिए समर्पित कर देनेवाले तथा सारे जहां से अच्छा 'भारत' को सचमुच का ' महान भारत ' बना देने के लिए कृतसंकल्प होकर जद्दोजहद करते हुए, अपने सफल नेतृत्व से देश को नई दिशा देनेवाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पारदर्शी प्रशासनिक जीवन पर आधारित एक अद्भुत पुस्तक "मोदी@20"  का प्रकाशन किया गया है।

   प्रधानमंत्री श्री मोदी के सामाजिक और राजनीतिक जीवन यात्रा के गौरवशाली 20 वर्षों के दौर को इस पुस्तक में बड़ी सहजता, सरलता से क्रमवार लिपिबद्ध किया गया है। इसी पुस्तक 'मोदी@20' का भाजपा मुंबई द्वारा विमोचन करने के लिए एक शानदार और यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

      इस पुस्तता के विमोचन समारोह में उत्तर मुंबई के लोकप्रिय और कर्मठ सांसद श्री गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित हुए। 

    इस अवसर पर  सांसद श्री गोपाल शेट्टी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन , भाजपा मुंबई के अध्यक्ष एड. आशीष शेलार, सासंद श्री मनोज कोटक, श्रीमती पूनम महाजन.. 

विधान परिषद के गट नेता  प्रवीण दरेकर, विधायक पराग आलवानी और अन्य गणमान्य नेता तथा शहर के अनेकों भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं ने उपस्थिती दर्ज कराई।