कांदिवली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन : बोल बम के जयकारों से गूंजा परिसर

कांदिवली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन : बोल बम के जयकारों से गूंजा परिसर

कांदिवली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन : बोल बम के जयकारों से गूंजा परिसर

- पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव अपने सहयोगियों संग कांवड़ियों की सेवा में रहे मुस्तैद

* संवाददाता

   कांदिवली : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में कांदिवली स्थित गणेश नगर से एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल होने तथा कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करने शिव भक्तों का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा था। ‘बोल बम’ के जयकारों से सम्पूर्ण परिसर गुंजित होता रहा।


  यह कांवड़ यात्रा नीलकंठ नगर, गणेश नगर, मालाड, मालवणी आदि क्षेत्रों से निकली थी और मार्वे रोड होते हुए मढ़ स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहाँ हजारों शिव भक्तों ने शिव लिंग पर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया।

    बता दें कि गणेश नगर के मिथिला हनुमान मंदिर से निकली इस कांवड़ यात्रा में वार्ड क्रमांक 31 के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने अपने सहयोगियों गोपाल झा, मुकेश चौधरी तथा अन्य स्थानीय लोगों की मदद से सभी कांवड़ों में जल भरकर पवित्र यात्रा को शुरू कराया था और कांवड़ियों की सेवा में लगातार सभी जुटे रहे थे।

   पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने बताया कि यह भव्य और पारंपरिक कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से यहां से निकाली जाती है जिसमें हर साल हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं। यह यात्रा गणेश नगर, लालजी पाड़ा, 90 फीट रोड होते हुए मढ़ स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर तक जाती है।

  कांवड़ यात्रा के दौरान सम्पूर्ण रास्ते भर जगह-जगह पर कई संस्थाओं ने शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए और जलपान कराकर उनकी सेवा की, जिससे यात्रा में शामिल शिव भक्तों का उत्साह और अधिक बढ़ गया था।