पोईसर जिमखाना में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी संग सैकड़ों नागरिकों ने किया योगाभ्यास
पोईसर जिमखाना में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी संग सैकड़ों नागरिकों
ने किया योगाभ्यास
* संवाददाता
कांदिवली : विश्व योग दिवस के अवसर पर कांदिवली स्थित पोईसर जिमखाना में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल की विशेष उपस्थिती में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने योगाभ्यास कर जनता को 'करो योग-रहो निरोग' का संदेश दिया। यह उत्कृष्ट आयोजन केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक था।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए जनसेवक गोपाल शेट्टी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत संदेश जाता है। हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य के लिए हर दिन योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।

योगाभ्यास के इस आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप के विधायक योगेश सागर, जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े व अन्य कई पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं, सैकड़ों विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
