प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर कांदिवली में "एक पेड़ मां के नाम" अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन

प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर कांदिवली में "एक पेड़ मां के नाम" अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन

प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर कांदिवली में "एक पेड़ मां के नाम" अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन

* संवाददाता

 कांदिवली ( मुंबई) : भारतीय जनता पार्टी चारकोप विधानसभा, वार्ड नंबर-31के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

   इसके अंतर्गत जारी विभिन्न लोक हितकारी कार्यों व प्रयासों की कड़ी में कांदिवली में पौधारोपण कार्यक्रम का भी विशाल पैमाने पर आयोजन किया गया।

  पी एम नरेंद्र मोदी जी की ही संकल्पना और प्रेरणा से आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम में  एकता नगर मैदान में केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल और उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सम्मिलित हुए और सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए धरती को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित रखने का नागरिकों को संदेश दिया।

  इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप के विधायक योगेश सागर तथा उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।