BJP : भाजपा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए एस एम खान

BJP : भाजपा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए एस एम खान

BJP : भाजपा में हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए एस एम खान

* संवाददाता

         मुंबई : भाजपा युवामोर्चा के मुंबई सचिव नितिन गुप्ता के सतत प्रयासों से राकांपा के वरिष्ठ नेता, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी एस एम खान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। औरंगाबाद में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रभारी संजय केणेकर ने हाजी मोहम्मद एजाज देशमुख के नेतृत्व में एस एम खान और उनके हजारों समर्थकों को भाजपा में प्रवेश दिलाते हुए सभी का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

     कार्यक्रम में एस एम खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर उनसे भाजपा में अल्पसंख्यक समाज को अधिकाधिक प्रवेश दिलाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इस अवसर पर भाजपा युवामोर्चा के मुंबई सचिव नितिन गुप्ता ने एस एम खान तथा उनकी समूची टीम का सत्कार करते हुए कहा कि इनके भाजपा में शामिल होने से न सिर्फ महाराष्ट्र, अपितु मुंबई के वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी।

   एस एम खान ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दिनों आरएसएस के सर-संघचालक श्री मोहन भागवत ने भाजपा से मुस्लिम समाज को जोड़ने की अपील की थी, जिसकी मुस्लिम समुदाय की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

   उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में श्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में शिंदे-फडणवीस सरकार सर्व समुदाय और प्रदेश की बेहतरी के लिए अच्छा काम कर रही है। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होकर देश के चहुंमुखी विकास के लिए अपना छोटा सा योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। एस एम खान ने सभी वरिष्ठ नेताओं, खासकर युवा नेता नितिन गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया है।