अक्षय तृतिया पर भारत विकास परिषद विलेपार्ले-शाखा का विशेष उपक्रम

अक्षय तृतिया पर भारत विकास परिषद विलेपार्ले-शाखा का विशेष उपक्रम
* अमित मिश्रा
विलेपार्ले : अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर आज 30 अप्रैल 2025 को भारत विकास परिषद विलेपार्ले-शाखा ने स्वामी समर्थ मठ, हनुमान रोड, विलेपार्ले-पूर्व में एक विशेष उपक्रम चलाया। इस उपक्रम में, गर्मियों में पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए मिट्टी के कुंड नागरिकों में निःशुल्क वितरित किए गए।
भारत विकास परिषद विलेपार्ले शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने इस उपक्रम को हाथ में लिया था और सफल बनाया।
इस उपक्रम के लिए शाखा के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज की, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती साक्षी गुंजाळ, सचिव ललित छेडा, विनय केकाटपुरे, प्रशांत गंगवाल, नितीन शाह और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
बता दें कि ग्रीष्मकाल के दौरान संस्था द्वारा यह उपक्रम हर साल किया जाता है। आज हुए उपक्रम के लिए हुआ खर्च सचिव ललित छेडा और कोषाध्यक्ष संदीप पारिख ने व्यक्तिगत रूप से वहन किया।
संस्था की नई कार्यकारिणी का पहला उपक्रम था। यह जानकारी संस्था की विलेपार्ले शाखा के पूर्व अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी ने मीडिया को दी।