मुंबई उड़िया समाज द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार का आयोजन
![मुंबई उड़िया समाज द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार का आयोजन](https://pen-n-lens.in/uploads/images/2022/10/image_750x_635f83183583c.jpg)
मुंबई उड़िया समाज द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार का आयोजन
* संवाददाता
मुंबई : मुम्बई उड़िया समाज द्वारा साकीनाका के सत्य नगर में श्री हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, राम साहू, एड. उत्तम साहू, रियाज मुल्ला, शंकर साहू, कैलाश मिश्रा, सुनील नायक, रंजन पाणिग्रही, विजय जेना, मानस स्वैन, प्रह्लाद साहू, अभिराम साहू तथा मृत्युंजय साहू मौजूद थे। हजारों भक्तों ने इस संकीर्तन आयोजन में भगवान श्री हरि के नाम का जाप किया।