हर घर तिरंगा अभियान :  मुंबई में 25 लाख तिरंगा बांटेगी मुंबई भाजपा

हर घर तिरंगा अभियान :  मुंबई में 25 लाख तिरंगा बांटेगी मुंबई भाजपा

हर घर तिरंगा अभियान :  मुंबई में 25 लाख तिरंगा बांटेगी मुंबई भाजपा

*  संवाददाता

    मुंबई :  'हर घर तिरंगा'  अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रीयता व एकात्मकता को बढाने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत मुंबई में 25 लाख तिरंगा ध्वज का वितरण करके अभियान को बड़े स्तर पर सफल करेंगे ऐसा वक्तव्य मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक ॲड. मंगलप्रभात लोढा ने शुक्रवार को दिया। भारतीय डाक विभाग की ओर से जीपीओ ऑफिस में पहले चरण में डेढ़ लाख तिरंगा ध्वज मंगल प्रभात लोढा के हवाले किये गये। इस अवसर पर वे जीपीओ ऑफिस में बोल रहे थे।

    मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि,    'आजादी का अमृत महोत्सव' उत्सव को मनाना यह हम सभी के लिए अभिमान और गौरव का विषय है। देश को स्वतंत्रता दिलानेवाली प्रत्येक याद को सहेजना यह हम सभी का कर्तव्य है और आज की पीढी को उसकी महानता, कार्य और विचार समझना आवश्यक है। नागरिकों के भीतर के राष्ट्रप्रेम को जागृत करने का काम इस अभियान के अंतर्गत होनेवाला है। मुंबई भारतीय जनता पार्टी की ओर से ' हर घर तिरंगा' अभियान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाई गई है और योजना का प्रचार, प्रसार करने के साथ ही झंडे को उपलब्ध कराने के दोहरे मोर्चे पर काम शुरू है। प्रभातफेरी, स्ट्रीट प्ले, पोवाड़े जैसे पारंपरिक तरीकों के साथ ही समाज माध्यमों का प्रभावी उपयोग करके अभियान का प्रचार, प्रसार किया जाएगा ।

     इस दौरान मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा मुंबई सचिव व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सदस्य प्रतिक कर्पे, दिनेश जगताप, भारतीय डाक विभाग के  अधिकारी अमिताभ सिंह, डॉ. सुधीर जाखेरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।