एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े

एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े
* संवाददाता
मुंबई : पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने उद्धव ठाकरे गुट का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट का दामन पकड़ लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ना सिर्फ उन्हें परंपरागत तरीके से बाला साहब ठाकरे की शिवसेना में शामिल किया अपितु उन्हें अपनी पार्टी में उप नेता पद और प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी दी।
श्री हेगड़े ने शिंदे गुट में शामिल होने के उपरांत कहा कि आने वाला समय सिर्फ और सिर्फ बालासाहेब की शिवसेना का है। उन्हें मिली जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।