राम काज करिबे को आतुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहुंचेंगे अयोध्याधाम, प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की करेंगे समीक्षा

* विशेष संवाददाता

         लखनऊ : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या धाम में नव-निर्मित श्रीरामलला मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की समीक्षा करने मंगलवार को रामनगरी पहुंचेंगे। बता दें कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री का प्रथम आगमन भी अयोध्या के विकास को समर्पित रहेगा। सीएम योगी करीब 11 बजे अयोध्याधाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे।
      उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक तथा नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का भी निरीक्षण करने वाले हैं। 
  इसके बाद आयुक्त कार्यालय में दोपहर 2 बजे से विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की वे समीक्षा करेंगे। जिसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों व संतों संग उनकी बैठक होनी तय है।