विश्व ब्राह्मण समाज कल्याण द्वारा आयोजित ब्राह्मण वर - वधू परिचय सम्मेलन 29 जून को
विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा आयोजित ब्राह्मण वर - वधू परिचय सम्मेलन 29 जून को
* कल्याण संवाददाता
कल्याण : विश्व ब्राह्मण समाज - कल्याण द्वारा सरयूपारीण ब्राह्मण मंच के संयुक्त तत्वावधान में
सरयूपारीण ब्राह्मणों का 20 वां वर -वधू परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है ।
संस्था के महामंत्री मुरलीधर तिवारी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण के अग्रवाल कॉलेज आडिटोरियम में रविवार 29 जून को सुबह 9 बजे से सरयूपारीण ब्राह्मणों का यह वर -वधू परिचय सम्मेलन होगा। यह आयोजन पूर्णतया निःशुल्क है।इस आयोजन में सभी ब्राह्मण परिवारों को पधारने का आग्रह भी उन्होंने किया है।

महामंत्री मुरलीधर तिवारी ने आगे बताया कि संस्था विश्व ब्राह्मण समाज-कल्याण अबतक कुल 19 परिचय सम्मेलन मुंबई, वसई,नाला सोपारा, नवी मुंबई,दादर, ठाणे, मालाड, टिटवाला व कल्याण में आयोजित कर चुकी है । इसके सभी आयोजन बेहद सफल रहे हैं। परिचय सम्मेलन के माध्यम से सैकड़ों विवाह तय हुए हैं, संस्था के लिए यह बेहतरीन उपलब्धि है। ऐसे वर-वधु परिचय सम्मेलनों के माध्यम से ब्राह्मण समाज की प्रमुख वैवाहिक समस्या से निजात पाने में हम काफी हद तक सफल होते रहे हैं। संस्था के लिए यह उत्साह और गौरव की बात है।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रमेश दूबे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, सुप्रसिद्ध समाज सेवक जगदंबा तिवारी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्रा, जयनारायण (मुन्ना) पंडित, प्रेमशंकर मिश्रा, बृजेश रमेशचंद्र पांडेय, हिंदी भाषी जनता परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ (नन्हे) दूबे, डॉ पंकज उपाध्याय और नरेंद्र पाठक उपस्थित रह कर समाज का मार्गदर्शन करेंगें।

संस्था अच्यक्ष डॉ.विजय पंडित ने आह्वान किया है कि समाज हित में तीन - तेरह का भेद भुलाकर समग्र समाज एक हो ताकि वैवाहिक समस्या का निदान हो सके।
डॉ. विजय पंडित ने आगे कहा कि अगला सम्मेलन समग्र भारत के ब्राह्मणों का होगा जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर वैवाहिक समस्या से निदान पाने की कोशिश होगी।
आयोजन की सफलता के लिए संस्था अध्यक्ष डॉ. विजय पंडित, उपाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय और ओमप्रकाश दूबे, महामंत्री मुरलीधर तिवारी, परामर्श मंत्री कृष्णानंद (मुन्ना) तिवारी,सहमंत्री अमित तिवारी, दर्शन तिवारी, संयुक्त मंत्री विजय त्रिपाठी कार्यकारिणी समिति के राजेश (पप्पू) अमरनाथ पाठक, नागेश मिश्रा औऱ कोषाध्यक्ष जितेंद्र (कुमार) पंडित विशेष प्रयास कर रहे हैं ।
