शमा सिकंदर का पिंक साड़ी में मानसून वाइब अंदाज !

शमा सिकंदर का पिंक साड़ी में मानसून वाइब अंदाज !

  शमा सिकंदर का पिंक साड़ी में मानसून वाइब अंदाज !

* बॉलीवुड रिपोर्टर


       तेज गर्मियों के बाद सब के पसंदीदा मौसम बारिश ने आखिरकार दस्तक दे दी है और कई दिलचस्प फैशन विकल्पों को खोल दिया है। ऐसे में अभिनेत्री शमा सिकंदर भी गुलाबी साड़ी में मानसून वाइब अंदाज में नजर आईं और उन्होंने रोमांटिक मौसम का जश्न मनाने का पूरी तरह लुप्त उठाया।  

      शमा सिकंदर अपने खूबसूरत लुक्स से सबका दिल जीत लेती हैं, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इस बार उन्होंने बिल्कुल नए लेवल पर अपने फैंस को आकर्षित किया हैं। ड्रेप की सॉफ्ट, सेमी-थ्रू मटेरियल फ्लोई साड़ी को बरसात के दिन पहनने के लिए एक बेहतरीन अनुभव का अहसास करवाती है । इसी साड़ी में और शमा की खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की गईं है।

   अपने फैशन विकल्पों को बारे में बात करते  हुए, शमा ने बताया कि, "बारिश हमेशा एक बहुत ही सेक्सी रोमांटिक एलिमेंट रही है और इसलिए मैं अपनी अलमारी को उस खिंचाव में झुका लेती हूं। बेशक बारिश में साड़ी से बेहतर कुछ नहीं है।"

    शमा के इस फैशन सेंस ने अपने फैंस को अलग ही मानसून लुक्स से रूबरू करवाया है। हालांकि शमा हमेशा अपने शानदार लुक्स को लेकर अपने फैंस का ध्यान आकर्षित करती आईं हैं, लेकिन इस बार गुलाबी साड़ी में मानसून वाइब अंदाज में वे अलग ही अवतार में नजर आईं।