अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद द्वारा 'श्रावणी उपाकर्म'  का आयोजन 9 अगस्त को

अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद द्वारा 'श्रावणी उपाकर्म'  का आयोजन 9 अगस्त को
अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद द्वारा
'श्रावणी उपाकर्म'  का आयोजन 9 अगस्त को
- संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पूर्ण वैदिक विधि से होगा यज्ञोपवीत परिवर्तन 
* वरिष्ठ संवाददाता
    दहिसर (मुंबई)  : सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की देश-विदेश में प्रख्यात संस्था 'अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद' द्वारा शनिवार, 9 अगस्त को 'श्रावणी उपाकर्म' का पारंपरिक और भव्य आयोजन किया जा रहा है। 
  प्रमुख सरयू सेवक और ख्यातनाम सर्जन डॉ. आर.के. चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता सरयू की कृपा से श्रावण की पूर्णिमा पर 'श्रावणी उपाकर्म समारोह' हम लोग आयोजित कर रहे हैं। बोरीवली (पूर्व) स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) में होने वाले इस 'श्रावणी उपाकर्म' में नवीन यज्ञोपवीत धारण करने वाले विप्रगण बड़ी संख्या में सुबह 8 बजे से उद्यान के गेट पर जुटेंगे और फिर उद्यान के भीतर नदी की ओर प्रस्थान करेंगे।
  उन्होंने बताया कि तुलसी झील परिसर से निकलकर बोरीवली पूर्व के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क) से होती हुई आगे बहने वाली नदी के तट पर बड़ी संख्या में यज्ञोपवीत धारण करने वाले ब्राह्मण बंधु इस उपाक्रम में शामिल होंगे । यज्ञोपवीत धारण करने वाले ब्राह्मणों के इस एक मात्र महापर्व में  कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा आचार्य डॉ. पं. मुरलीधर मिश्र के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पुराने जनेऊ को त्यागकर नवीन जनेऊ धारण कराया जाएगा।

   परिषद के सरयू महासचिव डॉ. राधेश्याम तिवारी ने कहा कि साल में एक बार श्रावण माह की पूर्णिमा पर पुराना यज्ञोपवीत (जनेऊ) बदलकर नवीन यज्ञोपवीत धारण करने के पर्व, 'श्रावणी उपाकर्म' का वेदों में भी विस्तार से वर्णन है। उन्होंने सभी ब्राह्मणों से इस वार्षिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यज्ञोपवीत बदलने की अपील की है।
  इस संदर्भ में किसी भी विशेष जानकारी के लिए डॉ. आर के चौबे के मोबाइल क्रमांक #98209 31733
अथवा डॉ. राधेश्याम तिवारी के मोबाइल क्रमांक #99690 38247 पर संपर्क किया जा सकता है।